फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh News Lake formed in Gadre of Bairagarh village After the rains

Rishikesh: बारिश के बाद बैरागढ़ गांव के गदेरे में बनी झील ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, प्रशासन बेखबर

Fri, 25 Aug 2023 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय से मात्र 15 किमी दूर ग्राम पंचायत सिंदुडी का तोक गांव बैरागढ़ गांव है। वर्तमान में गांव में 30 से 35 परिवार रहते हैं।

विज्ञापन
Rishikesh News Lake formed in Gadre of Bairagarh village After the rains
बैरागढ़ में बनी झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमकेश्वर ब्लॉक के बैरागढ़ गांव में कुत्ता काटली गदेरे में बन रही झील से ग्रामीणों में दहशत बनी है। झील का निरीक्षण करने के लिए पौड़ी प्रशासन का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों को डर है कि अधिक बारिश होने पर गदेरे में बन रही झील का पानी गांव को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी डर से ग्रामीणों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा है। प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


Rishikesh: बारिश से जलमग्न हुआ शहर...मंत्री प्रेमचंद ने वीडियो कॉल कर सचिव को दिखाया जलभराव से हुआ नुकसान
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय से मात्र 15 किमी दूर ग्राम पंचायत सिंदुडी का तोक गांव बैरागढ़ गांव है। वर्तमान में गांव में 30 से 35 परिवार रहते हैं। बीते दिनों हुई तेज बारिश ने इस गांव में तबाही मचाई। कुत्ता काटली गदेरा उफान पर आने से गदेरे के मुहाने पर बन रही पेयजल निगम कोटद्वार की करीब 13 करोड़ की पेयजल योजना का निर्माण कार्य मलबे में दफन हो गई। गदेरे का पानी और मलबा ग्रामीणों के घरों में घुसा है। गदेरे में झील बननी शुरू हो रही है। लेकिन पौड़ी प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने यहां निरीक्षण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सिंदुडी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि आपदा से बैरागढ़, वीरकाटली और ओखली गांव के ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। ग्रामीण खुली आंखों में रात काट रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से गदेरे में बन रही झील का निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी नहीं आ रहा है। वहीं जब इस संदर्भ में यमकेश्वर एसडीएम अनिल कुमार को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed