{"_id":"6adcc151f7871187300fc0d4","slug":"thano-pharmacist-accused-of-indecent-behavior-toward-women-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-148060-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: थानो के फार्मासिस्ट पर महिलाओं से अभ्रद्र व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: थानो के फार्मासिस्ट पर महिलाओं से अभ्रद्र व्यवहार करने का आरोप
Sat, 24 Oct 2026 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) थानो में तैनात फार्मासिस्ट सोबन सिंह पलियाल पर मरीजों, खासकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला को ज्ञापन सौंपकर फार्मासिस्ट का अटैचमेंट समाप्त करने और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के अनुसार, सोबन सिंह पलियाल को पिछले वर्ष पीएचसी लखवाड़, कालसी से पीएचसी थानो में संबद्ध किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके व्यवहार को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। रामनगर डांडा के ग्राम प्रधान जयेंद्र सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह कृषाली ने अटैचमेंट समाप्त करने की मांग की। अस्पताल में सफाईकर्मी नहीं होने से कर्मचारियों को ही सफाई करनी पड़ रही है। ज्ञापन पर धारकोट की प्रधान पूजा, हल्द्वाड़ी की प्रधान शीला, सिंधवाल गांव, कुडियाल और थानो के ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर व मुहर हैं।
पीएचसी थानो के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायत से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है और उच्च स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। सफाईकर्मी की व्यवस्था के लिए पीएचसी भोगपुर को पत्र भेजकर वहां के सफाईकर्मी को दो दिन थानो में सेवा के लिए भेजा जाए ।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने बताया कि ग्राम प्रधानों के ज्ञापन के आधार पर उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जनता के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए।