फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teenager and teenager killed in road accident

सड़क हादसे में किशोर और किशोरी की मौत

Fri, 16 Jul 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager and teenager killed in road accident
ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज के समीप एक डंपर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर के टक्कर से स्कूटी में सवार एक किशोर और एक किशोरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची आईडीपीएल चौकी पुलिस ने डंपर को सीज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामाभर, शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है। सीमा डेंटल कॉलेज के समीप एक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर के टक्कर से स्कूटी सवार विकास (17) पुत्र हेमराज, निवासी गली नंबर एक, चंद्रभागा और मोनिका (16) पुत्री मनोज मंडल, निवासी विश्वकर्मा चौक, चंद्रेश्वरनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने डंपर सीज कर डंपर चालक जयवीर निवासी बिजनौर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed