फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teen dies in collision with Vikram loader

Rishikesh News: विक्रम लोडर की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 19 May 2025 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Teen dies in collision with Vikram loader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। खता शुगर मिल रोड पर साइकिल सवार एक किशोर को विक्रम लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर बुरी तरह घायल हो गया। जौलीग्रांट के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।

कोतवाली अंतर्गत सड़क हादसा रविवार देर शाम साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ। घटनाक्रम के अनुसार मिल रोड निवासी रुद्रांश प्रजापति(15) खता शुगर मिल रोड पर एक जन्मदिन समारोह में गया था। रात को साइकिल से वह घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक विक्रम लोडर ने तेजी से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण रुद्रांश काफी जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोग दुघर्टना होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल रुद्रांश ने यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक रुद्रांश भानियावाला के एक विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था। रुद्रांश की मौत से घर में कोहराम मच गया है। वह अपनी माता मीना प्रजापति का इकलौता सहारा था। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed