{"_id":"65f9ed2d2080907ee10871c4","slug":"take-care-of-face-and-eyes-on-holi-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-374819-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: होली पर चेहरे और आंखों का रखें ख्याल, बचाव के लिए अपनाएं डॉक्टरों की ये टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: होली पर चेहरे और आंखों का रखें ख्याल, बचाव के लिए अपनाएं डॉक्टरों की ये टिप्स
Wed, 20 Mar 2024 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:18 PM IST
सार
होली पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग हैं। रंग चेहरे और त्वचा के लिए बहुत ही घातक हैं। होली में इन रंगों से खेलने के लिए लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग आ रहे हैं। ये रंग त्वचा, चेहरे और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन रंगों का इस्तेमाल करने के बजाय होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंग आपके चेहरे, त्वचा और आंखों को नुकसान होने से बचाएंगे। होली पर्व पर चेहरे और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चिकित्सकों ने परामर्श दिया है।
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय नैथानी ने बताया कि होली पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग हैं। रंग चेहरे और त्वचा के लिए बहुत ही घातक हैं। होली में इन रंगों से खेलने के लिए लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। संभव हो तो केमिकल के बजाय हर्बल रंगों से ही होली खेलें।
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के दृष्टि मितिज्ञ रमेश पठाेई ने बताया कि होली पर्व पर रंगों के खेलते समय सबसे अधिक नुकसान आंखों को पहुंचता हैं। इसके बचाव के लिए केमिकल रंगों से दूरी बनाएं। आंखों को नुकीली चीजें जैसे पिचकारी का पानी, गुब्बारे आदि से बचाएं। आंखों में रंग घुसने पर उसे तुरंत ठंडे पानी से धोएं।
विज्ञापन
Uttarakhand News: बैंकों से कर्ज लेकर उधार चुकाने में हरिद्वार जिला सबसे आगे, नैनीताल फिसड्डी
रंगों से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव
- होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
- रंग खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें।
- होली के रंग को लंबे समय तक शरीर पर न रहने दें।
- रंग लगने के बाद ज्यादा समय तक धूप में न रहें।
- छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें।
- मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर क्रीम क्रीम का इस्तेमाल करें।
- खुजली, एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।