फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swami Vishwaprasanna set out on Badrinath Dham Yatra

बदरीनाथ धाम यात्रा पर निकले स्वामी विश्वप्रसन्ना

Sun, 08 Nov 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Swami Vishwaprasanna set out on Badrinath Dham Yatra
ऋषिकेश। दक्षिण भारत के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट निर्माण न्यास समिति के ट्रस्टी स्वामी विश्वप्रसन्ना स्वर्गाश्रम के वेदनिकेतन आश्रम पहुंचे। वेद निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी विजयानंद सरस्वती और उनके अनुयायियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वामी विश्वप्रसन्ना ने बताया कि वह दक्षिण भारत से अकेले व्यक्ति हैं, जिन्हें ट्रस्टी बनाया गया है। यह उनकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कहा मेरे गुरु ने मुझे सलाह दी थी कि अगर न्यासी बनाए जाने का प्रस्ताव मिलता है तो स्वीकार कर लेना और इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। कहा अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाना उनका सपना है, इस मंदिर को देखने वालों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अयोध्या में पेजावर मठ की एक शाखा स्थापित की जाएगी। कहा उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम आने का निश्चय किया है, उनका यह प्रवास एवं यात्रा निजी है। स्वामी विजयानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी विश्वप्रसन्ना का आना मानो गंगा और कावेरी का मिलन है। स्वामी अत्यंत सौम्य स्वभाव के सन्यासी है, ये दक्षिण भारत में दक्षिण भारतीय लोगों में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद सरस्वती, आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, गोपाल बत्रा, हितेश, गोविंद, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed