{"_id":"61994c312b57ea21421bdd6e","slug":"sugar-mill-crushing-session-will-start-from-tomorrow-rishikesh-news-drn39663585","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू होगा डोईवाला चीनी मिल का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू होगा डोईवाला चीनी मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल सोमवार से डोईवाला चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो रहा है। पेराई सत्र के लिए गन्ना समिति ने किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्चियां का आवंटन शुरू कर दिया है। गन्ना किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी सूचना भेजी जा रही है।
डोईवाला शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र सोमवार कल से शुरु होने जा रहा है। गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना समिति डोईवाला ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। शुगर मिल की ओर से गन्ना समिति को पेराई सत्र के पहले दो दिनों के लिए दस-दस हजार का इंडेंट यानी गन्ना मांग की गई है। शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति गन्ना समितियों के माध्यम से होती है। डोईवाला गन्ना समिति पेराई सत्र के दौरान अकेले 13 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति करती है। गन्ना समिति से 5500 किसान जुड़कर अपने गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित कराते हैं। मिल की ओर से दो दिनों के लिए मिले इंडेन्ट के अनुरूप किसानों को पर्चियां का वितरण शुरू कर दिया है। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि शनिवार से किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए पर्चियों को वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। किसानों को एसएमएस से भी सूचना भेजी जा रही है। समिति की ओर से गन्ना आपूर्ति के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है।