{"_id":"678ab7da6abc602d7b027360","slug":"students-welcomed-mauli-enthusiastically-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-597048-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रों ने उत्साह से किया मौली का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रों ने उत्साह से किया मौली का स्वागत
Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए एनडीएस स्कूल श्यामपुर में शुभंकर मौली का आगमन हुआ। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ शुभंकर मौली का स्वागत किया। प्रतीक स्वरूप विभिन्न खेलो का प्रदर्शन कर बच्चों का मनोरंजन किया गया।
प्रदेश को इस बार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का मौका प्राप्त हुआ है। यही कारण है कि राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकात्मक चरित्र शुभंकर मौली को राज्य की पहचान के रूप में रखा गया है। इसका उद्देश्य खेलों की भावना, मूल्यों और मेजबान राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाना है। शुभंकर खेलों के प्रचार, दर्शकों के मध्य उत्साह और आकर्षण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विलुप्त होती इस प्रजाति के संरक्षण के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी आदि मौजूद रहे।