फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students Undertake Educational Visit to Lakkadghat STP

Rishikesh News: छात्रों ने लक्कड़घाट एसटीपी का शैक्षिक भ्रमण किया

Mon, 12 Oct 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 12 Oct 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Students Undertake Educational Visit to Lakkadghat STP
- अधिकारियों ने रंभा नदी के पुनरोद्धार पर की चर्चा
विज्ञापन

ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से छात्रों ने लक्कड़घाट एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का शैक्षिक भ्रमण किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत ऋषिकेश में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहरी नदी प्रबंधन योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में रंभा नदी को शहरी नदी प्रबंधन योजना की प्राथमिकता सूची में शामिल करते हुए इसके पुनर्जीवन पर जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि नदी प्रबंधन के लिए तैयार की जाने वाली योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहे। उसका क्रियान्वयन धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। रंभा नदी का पुनरोद्धार ऋषिकेश के लिए एक मॉडल पहल बन सकता है। इस दाैरान छात्रों को बताया गया कि अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से शोधन जल प्रदूषण को कम करने और नदी के पर्यावरणीय संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कार्यक्रम में श्री देवसुमन विश्वविद्यालय और हैप्पी मोंटेसरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के उप महानिदेशक नलिन श्रीवास्तव, धीरज जोशी, एसके वर्मा, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, संजीव वर्मा, धर्मेंद्र कुकरेती, अशोक सिंहआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed