फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   stop illegal mining by people round

अवैध खनन रोकने को ग्रामीण करेंगे गश्त

Sun, 24 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 24 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
stop illegal mining by people round

धर्मूचक के ग्रामीणों ने पुलिस और तहसील प्रशासन पर अवैध खनन रोकने में नाकाम रहने पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण एकजुट होकर रात्रि गश्त करेंगे। शुक्रवार का धर्मूचक गांव मेें ग्रामीणों ने बैठक कर एक स्वर में अवैध खनन का विरोध किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन रोकने में पुलिस बल और स्थानीय तहसील प्रशासन विफल साबित हो गया है। बैठक को संबोधित करते हुए मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि अवैध दोहन से नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है, जो भविष्य में बेहद नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन


खनन रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों को विशेष अभियान चलाना चाहिए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अवैध खनन कर भंडारण कर रहे लोगों पर ठोस कार्रवाई से परहेज कर रहे हैं। विगत रात्रि में ग्रामीणों ने ही अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यदि विभागीय अधिकारी जल्दी ही प्रभावी कार्रवाई नहीं करेंगे तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तय किया गया कि ग्रामीण रात्रि गश्त कर नदियों में होने वाले अवैध खनन को रोकने का प्रयास करेंगे। बैठक में हरि किशोर, किरन कश्यप, वीरेंद्र कुमार, सुदेश सहगल, परमजीत सिंह, जसवीर सिंह, विनीत पेगेंवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed