{"_id":"588505514f1c1b4258efeb8a","slug":"sridev-suman-university-will-hold-private-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि ही आयोजित करेगा प्राइवेट परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि ही आयोजित करेगा प्राइवेट परीक्षाएं
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
एग्जाम
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल मंडल के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। इस वर्ष की स्नातक और स्नातकोत्तर की प्राइवेट परीक्षाएं श्रीदेव सुमन विवि ही आयोजित करेगा। उत्तराखंड मुक्त विवि अगले सत्र से प्राइवेट परीक्षा आयोजित करेगा। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने 15 फरवरी से ऑनलाइन फार्म की बिक्री शुरू करने का निर्णय किया है।
अप्रैल अंत और मई माह में विवि की प्राइवेट परीक्षाएं 97 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। परीक्षा के लिए विवि प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। नए सत्र से विवि के हिल कैंपस गोपेश्वर में प्रवेश शुरू करने की योजना तैयार की है। टिहरी जिले के बादशाहीथौल चंबा में वर्ष 2012 में श्रीदेव सुमन विवि अस्तित्व में आ गया था।
तब से श्रीदेव सुमन विवि ही प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित करता आ रहा है, लेकिन पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक के बाद प्राइवेट आयाजित करने की जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विवि से हटाकर उत्तराखंड मुक्त विवि को दे दी गई थी। इस स्थिति के बाद प्राइवेट बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम का फार्म भरने वाले छात्र-छात्राएं दुविधा में थे।
विज्ञापन
क्योंकि गढ़वाल मंडल के कई स्थानों पर अभी तक उत्तराखंड मुक्त विवि का सेंटर नहीं था। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने को लेकर विवि को शासनादेश प्राप्त हो चुका है। इसलिए श्रीदेव सुमन विवि ही सभी कक्षाओं की प्राइवेट परीक्षा आयोजित करेगा।
कुलपति ने बताया कि प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने को लेकर विवि के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा फार्म 15 फरवरी तक ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे। विवि ने इस वर्ष अप्रैल और मई माह में प्राइवेट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
भले ही श्रीदेव सुमन विवि अप्रैल और मई माह में परीक्षा आयोजित करने का दावा कर रहा है, लेकिन उक्त महीनों में गढ़वाल केंद्रीय विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं भी होती हैं। गढ़वाल विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा होती है। ऐसी स्थिति में श्रीदेव सुमन विवि राजकीय महाविद्यालयों को कैसे प्राइवेट परीक्षा केंद्र बनाए यह बड़ा सवाल है।