{"_id":"5898d3d34f1c1b6d0e37839d","slug":"sri-sri-ravishankar-reach-tirthnagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी पहुंचे श्रीश्री रविशंकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी पहुंचे श्रीश्री रविशंकर
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
दयानंद नगर स्थित आर्ट ऑफलिविंग आश्रम में श्रीश्री रविशंकर का स्वागत करते अनुयायी।
- फोटो : amar ujala
आर्ट ऑफ लिविंग गुरु श्रीश्री रविशंकर सोमवार को अपने अनुयायियों के साथ दोपहर दयानंद नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम कर्मियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बताया गया कि श्रीश्री रविशंकर तीर्थ नगरी में तीन दिन के प्रवास पर आए हुए हैं। इस यात्रा में उनके साथ करीब तीन सौ अनुयायी हैं।
मंगलवार सुबह वह तीर्थनगरी से कोटद्वार एक कार्यक्रम में शिरकत करने जाएंगे। बुधवार को वह तीर्थनगरी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आश्रम कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम श्री श्री रविशंकर आश्रम में अनुयायियों को आर्ट ऑफ लिविंग की साधना समझायी।
विज्ञापन