फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Six lakh fine on those who do not verify tenants

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वालों पर साढे छह लाख रुपये जुर्माना

Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six lakh fine on those who do not verify tenants
श्यामपुर में किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर मकान मालिकों का चालान काटती कोतवाली पुलिस । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने 63 मकान मालिकों से छह लाख 30 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। इस दौरान अपने यहां किरायेदार रखने वाले लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के लिए कोतवाल प्रभारी रितेश शाह के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार टीमों का गठन कर सत्यापन की कार्रवाई शुरू की। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम में एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल, दो महिला कॉंस्टेबल और एक चीता मोबाइल को लगाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने गुमानी वाला, मनसा देवी, गुलाटी प्लॉट और गुर्जर प्लॉट क्षेत्र में अभियान चलाया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर श्यामपुर क्षेत्र में 63 मकान मालिकों का चालान कर छह लाख तीस हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। कोतवाल ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed