{"_id":"5f70e3718ebc3e9bb9259075","slug":"six-haryana-men-drown-in-ganga-five-rescued-one-missing-rishikesh-news-drn357378933","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश : गंगा में बहे हरियाणा के छह युवक, एक लापता, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश : गंगा में बहे हरियाणा के छह युवक, एक लापता, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Mon, 28 Sep 2020 11:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला घाट पर डूबे हरियाणा के युवक की तलाश करते जल पुलिस के जवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणझूला घाट पर रविवार को गंगा में स्नान के दौरान हरियाणा के छह युवक बह गए। जल पुलिस और स्थानीय बोट संचालकों की सतर्कता के चलते पांच युवकों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, एक युवक गंगा में डूब गया। युवक की तलाश में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने सघन रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि नवनीत (20) पुत्र राकेश कुमार, रितेश (20) पुत्र राकेश कुमार दोनों निवासी खिरखडी थाना बिलासपुर जिला गुड़गांव हरियाणा, आकाश (25) पुत्र सोमवीर निवासी बासलाम्बी थाना बिलासपुर गुड़गांव हरियाणा, तुसाल (17) पुत्र मुकेश निवासी बासलाम्बी थाना बिलासपुर गुड़गांव हरियाणा, रौनक (22) पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्राम लुलाअहिर जिला रेवाड़ी हरियाणा और कपिल (21) पुत्र बुद्धराम निवासी खरखडी थाना बिलासपुर जिला गुड़गांव हरियाणा लक्ष्मणझूला घाट पर नहा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गंगा के तेज बहाव में सभी युवक बहने लगे। युवकों को डूबता देख जल पुलिस और बोट संचालक मदद को दौड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पांच युवकों को बचा लिया, लेकिन कपिल पानी में ओझल हो गया। युवक को खोजने में पुलिस ने काफी मशकत की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।