{"_id":"653d59abcf8bd5dd4b0f2a24","slug":"shri-jagannath-yatra-was-carried-out-with-much-fanfare-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-276416-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
विज्ञापन
Iरथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ मार्ग पर लगाया झाडूI
मुनि की रेती स्थित मधुबन आश्रम में श्री जगन्नाथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। मंगल आरती के बाद सुबह नौ बजे भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन चक्र को रथ पर विराजमान किया गया। सभी भक्तों ने भी सामूहिक प्रतिभाग कर यात्रा का श्रीगणेश किया। पुष्पवर्षा के साथ जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
शनिवार को जगतगुरु कृष्ण आचार्य महाराज, महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज, आश्रमाध्यक्ष परमानंद महाराज, भरत मंदिर के मंहत वत्सल महाराज, रवि प्रपन्नाचार्य शास्त्री, महंत मनोज द्विवेदी ने संयुक्त रूप से यात्रा का उद्घाटन किया। व्यापारी, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहब, श्री राधा माधव संगीतकार मंडल, गीता भवन गोपाल मंदिर, आंध्र आश्रम, नेपाली क्षेत्र, दरभंगा बिरादरी, लायंस क्लब रोटरी क्लब सब ने रथ यात्रा मार्ग पर स्वागत किया।
यात्रा लक्ष्मणझूला रोड होते हुए कैलासगेट, भैरव मंदिर, चंद्रभागा पुल, मुख्य बाजार, देहरादून तिराहा से घाट चौक होते हुए रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न हुई। जहां यात्रा का भव्य स्वागत के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने झाडू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं, नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नितिन गुप्ता, मानव जौहर, दिनेश कोठारी, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, शिवमूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल, राजेश सूद, दीप शर्मा, नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह, हर्ष कौंशल आदि शामिल रहे।
Iयातायात मार्ग किया डायर्वटI
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक यातायात मार्ग को डायर्बट किया गया। लोग जाम में न फंसे इसके लिए स्थानीय वाहनों को कैलासगेट से चौदहबीघा और कोयलघाटी से आने वाले वाहनों को परशुराम चौक से आईएसबीटी, हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर चौकी से नटराज चौक होते हुए भद्रकाली चौक से तपोवन की ओर भेजा गया। इस दौरान आंतरिक मार्गों पर जगह जगह जाम रहा।