फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Scooter rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Wed, 21 Aug 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider dies due to vehicle collision
भानियावाला-हरिद्वार रोड पर टाटा मैजिक वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह 11 बजे डोईवाला-हरिद्वार हाईवे पर भानियावाला रोड से थोड़ा आगे हादसा हुआ। प्रदीप द्विवेदी 42 पुत्र वाणी प्रसाद द्विवेदी निवासी भानियावाला क्षेत्र के स्थानीय डाकघर में काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपनी स्कूटी से डाक लेकर भानियावाला हरिद्वार रोड जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक सवारी ढोने वाले वाहन ने स्कूटी को तेज गति से टक्कर मार दी। े
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोर से लगी स्कूटी चालक छिटककर सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची जौलीग्रांट पुलिस ने घायल प्रदीप को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक प्रदीप के छोटे भाई पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में शिक्षक हैं। दुघर्टना में प्रदीप की मौत की खबर मिलने से विद्यालय में शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन

ट्रक चालक पुलिस गिरफ्त से बाहर
डोईवाला। लालतप्पड़ माजरी हाईवे पर बाइक को टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रक चालक को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बीते शनिवार को लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक चालक और पीछे बैठी महिला की मौत हो गई थी। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जल्द चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से युवती घायल
डोईवाला। हिमालयन अस्पताल चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार एक युवती को टक्कर मार दी। दुघर्टना में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन चला रही युवती को चोटें आई। उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जौलीग्रांट चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि टक्कर लगने से खैरी निवासी प्राची को चोटें आई हैं। ट्रक चालक को चौकी में लाया गया है। टक्कर लगने से स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed