फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Robust Artificial Intelligence Centre to be Established at Sridev Suman University: Prof. Mahajan

श्रीदेव सुमन विवि में होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सशक्त केंद्र स्थापित: प्रो. महाजन

Thu, 20 Aug 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 20 Aug 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Robust Artificial Intelligence Centre to be Established at Sridev Suman University: Prof. Mahajan
कुलपति ने कहा कि तकनीकी कौशल के साथ संवाद कौशल भी बढ़ाएं विद्यार्थी
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में कुलपति प्रो. अंबरीश कुमार महाजन (प्रो. एके महाजन) ने बीसीए विभाग का निरीक्षण कर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ संवाद कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने की सलाह दी।
कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का युग है। विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग, नवाचार और व्यावहारिक परियोजनाओं पर ध्यान देने के साथ लगातार अपने कौशल का विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी है।प्रो. महाजन ने बताया कि विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बड़ा एवं सशक्त केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों को एआई और अन्य आधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से रोजगार और प्लेसमेंट की चुनौतियों को देखते हुए अभी से तकनीकी रूप से सक्षम बनने और लगातार सीखते रहने का आह्वान किया।निरीक्षण के दौरान परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसपी सती, शिखा वार्ष्णेय, मोनिका यादव, संजीव सेमवाल, मोनिका काला और कविता सहित विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed