फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways employees did not get salary for two months

Rishikesh News: रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह का वेतन

Thu, 29 May 2025 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees did not get salary for two months
ऋषिकेश। रोडवेज डिपो में कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। अब कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी विभाग को दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उन्हें रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में वह एलआईसी की किश्त, बच्चों की फीस, दूध और अखबार का बिल तक नहीं चुका पा रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष जगदीश माथुर ने कहा कि दो माह से कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से जल्द ही रोडवेज प्रशासन को नोटिस दिया जाएगा। कहा कि यात्रा सीजन में रोडवेज का राजस्व बढ़ रहा है लेकिन कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसा नहीं दिए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed