फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways buses are becoming savior, Chardham is transporting passengers

रोडवेज बसें बन रही तारणहार, यात्रियों को पहुंचा रही चारधाम

Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are becoming savior, Chardham is transporting passengers
चारधाम यात्रा में इस बार रोडवेज की बसें तीर्थयात्रियों को चारधाम की यात्रा करवा रही हैं। 20 दिन मेें रोडवेज की 511 बसें 17,552
विज्ञापन

यात्रियों को चारधाम की यात्रा करवा चुकी हैं।
चारधाम यात्रा इन दिनों चरम पर पहुंच रही है। जिन तीर्थयात्रियों ने तीन चार महीने पहले ट्रेवल एजेंसियों के पास बसें बुक कराई थी। उन यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में उन यात्रियों को एक धाम, दो धाम, और चारधाम पहुंचाने का काम रोडवेज की बसें कर रही हैं। दूसरे राज्यों के जिन यात्रियों ने हरिद्वार के ट्रैवल एजेंटों के पास बसें बुक कराई थी, उनकी बसें भी चारधाम यात्रा पर चली गई हैं। अब ये एजेंटे भी यात्रियों को ऋषिकेश भेज रहे हैं। वह तीर्थयात्री भी पंजीकरण कराने के बाद रोडवेज की बसों से चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। रोडवेज डिपो के टिकट काउंटर पर सुबह पांच बजे से भीड़ उमड़ रही है।
रोडवेज के एजीएम प्रवीण कुमार भारती का कहना है कि रोडवेज की बसें करीब 85 बसें चारधाम यात्रा पर यात्रियों को ढोने में लगी हैं। यात्रियों की मांग के अनुसार उन्हें बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यात्रा के चरम पर होने से चारधाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढने से रोडवेज की आय भी बढी है।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों के ट्रैवल एजेंट भी पहुंच रहे
मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के जिन ट्रैवल एजेंटों ने स्थानीय ट्रेवल एजेंसियों से बसें बुक कराई थी, उन्हें भी बसें नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में वह एजेंट रोडवेज अधिकारियों से बसों की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसी एक एजेंट को एक साथ उनके यात्रियों को ढोने के लिए बसें देनी भी संभव नहीं है। ऐसे में यात्रियों के छोटे दाल और एक दो तीर्थ यात्रियों को बसों में आसानी से सीट मिल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed