{"_id":"6345c5c5dbe5927d893205c2","slug":"rishikesh-roadways-depot-will-get-15-cng-buses-rishikesh-news-drn42529693","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश रोडवेज डिपो को मिलेंगी 15 सीएनजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश रोडवेज डिपो को मिलेंगी 15 सीएनजी बसें
विज्ञापन
दिल्ली में डीजल वाली बसों के प्रवेश पर रोक के बाद दिसंबर से इस रूट पर सीएनजी बसों का संचालन होगा। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय से ऋषिकेेेश डिपो को 15 सीएनजी बसें मिलेंगी। यह बसें दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर संचालित होंगी जल्द ही डिपो को बसें उपलब्ध होंगी।
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए बाहरी राज्यों की डीजल वाली बसों कश्मीर गेट बस अड्डे आने से रोका जा रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को दिल्ली में डीजल वाली बसों को रोकने के लिए नोटिस दिया गया है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से दिसंबर तक सीएनजी बसें चलाने का आश्वासन दिया गया है।
ऋषिकेश डिपो से दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे तक प्रतिदिन 20 बसों का संचालन होता है। दो बसें फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए संचालित होती हैं। इन रूटों पर सीएनजी बसों को चलाने के लिए रोडवेज मुख्यालय सीएनजी बसें खरीदने की योनजा बना रहा है। इन रूटों पर बसों का संचालन करने के लिए ऋषिकेश रोडवेज डिपो को पहले चरण में 15 बसें मिलेंगी। दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों को लोकल रूट और मुरादाबाद, अंबाला, सहारनपुर, लखनऊ रूट पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऋषिकेश डिपो से दिल्ली, गुरुग्राम रूट पर सीएनजी बसें संचालित करने योजना है। पहले चरण में अनुबंधित सीएनजी बसों को चलाया जाएगा। दूसरे चरण में रोडवेज अपनी बसें खरीदेगा। जल्द ही बसों को संचालन होगा।
- दीपक जैन, जीएम (संचालन) रोडवेज मुख्यालय देहरादून