फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   rishikesh ghaat to be lit from LED soon

एलईडी से जल्द जगमगाएंगे तीर्थनगरी के घाट

Mon, 08 May 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Mon, 08 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
rishikesh ghaat to be lit from LED soon
परमार्थ निकेतन घाट पर सपत्नीक सांध्यकालीन गंगा आरती में हिस्सा लेते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amarujala

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल रविवार को तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने यहां परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्नी सीमा गोयल के साथ आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि का आशीर्वाद लिया और रुद्राक्ष प्राकृतिक ध्यान वाटिका का भ्रमण किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बनारस की तर्ज पर तीर्थनगरी के गंगा घाटों का जल्द सौंदर्यीकरण किया जाएगा साथ ही गंगातटों, घाटों को एलईडी लाइटों से जगमगाया जाएगा।  
विज्ञापन


दून में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार देर शाम चार्टर्ड प्लेन से वेद निकेतन हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने यहां सपत्नीक परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा की आवश्यकताएं को पूरा करना है।

उन्होंने तीर्थनगरी व गंगा का सानिध्य प्राप्त करने के अवसर को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य मिलेगा तो सरकार गंगा और अन्य सहायक नदियों को जल्द स्वच्छ और निर्मल बनाएगी।


गोयल ने कहा कि बनारस की तर्ज पर जल्द तीर्थनगरी के सभी गंगा घाटों को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर आरके दीक्षित, नरेंद्र बिष्ट, लखन जेठुड़ी, लक्की सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed