फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rise of new Rishikesh trade federation in Tirthanagari

ऋषिकेश में नए व्यापार महासंघ का उदय

Sun, 06 Dec 2020 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rise of new Rishikesh trade federation in Tirthanagari
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते व्यापारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में पिछले दस दिनों से व्यापारियों की एका को लेकर चल रही बैठकों के दौर के बाद भी कुछ नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस को बुलाकर अपनी बात रखी थी तो शनिवार को इनसे अलग हुए व्यापारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपनी मंशा साफ की। इन व्यापारियों का कहना है कि कुछ स्वार्थपूर्ण व्यापारियों के चक्कर में एका के प्रयास विफल हो गए हैं। इसलिए उन्होंने ऋषिकेश व्यापार महासंघ बनाने का निर्णय लिया है। जिसका सदस्यता अभियान रविवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान ऋषिकेश व्यापार महासंघ संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने बताया कि चंद व्यापारी नेताओं के स्वार्थपूर्ण रवैये के कारण व्यापार मंडल के एका का प्रयास सफल नहीं हो सका। इसलिए हमने ऋषिकेश महानगर स्तर पर प्रथम व्यापार महासंघ का गठन किया है। जिसके सदस्य महानगर ऋषिकेश के पूरे 40 वार्डों में व्यापार कर रहे व्यापारियों को बनाया जाएगा। जब तक विधिवत रूप से अध्यक्ष व महामंत्री सहित कार्यकारिणी का चुनाव नहीं होता, तब तक महासंघ में राजीव मोहन अग्रवाल को संयोजक व नवल कपूर को सहसंयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा मक़सद व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ना है, लेकिन पूर्व में चलते आ रहे व्यापार मण्डलों में परिवारवाद के साथ साथ व्यक्तिवाद चला आ रहा है। जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह संयोजक नवल कपूर ने कहा कि यह महानगर का व्यापार महासंघ होगा, इसमें नगर निगम के 40 वार्डों के व्यापारियों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा व पूर्व अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी ने कहा कि महासंघ के बैनर तले व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगें। प्रेस वार्ता में पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष राजेन्द्र सेठी, प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय गर्ग, परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद शर्मा, मोटर पार्टस एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रशेखर जैन, स्वर्ण कार संघ अध्यक्ष यशपाल पंवार, गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन सचिव जयेन्द्र रमोला, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागराज, महामंत्री अंशुल अरोड़ा, क्षेत्र रोड व्यापार संगठन अध्यक्ष राजेश भट्ट, स्वर्णकार संघ उपाध्यक्ष हितेन्द्र पंवार, बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, परचून व्यापर संघ अध्यक्ष गिरिराज गुप्ता, स्वर्णकार संघ से विवेक वर्मा, प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन प्रवक्ता दीपक जाटव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed