फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Revealing the theft that took place in the Sai temple

Rishikesh News: अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, 17 किलो चांदी बरामद

Mon, 11 Mar 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Revealing the theft that took place in the Sai temple
मुनि की रेती पुलिस ने बीते दिनों शिवपुरी के भांगला स्थित साईं मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 12 लाख 75 हजार रुपये की कुल 17 किलो चांदी बरामद की गई है।
विज्ञापन




बीते 6 मार्च को मदन लाल गैरोला पुत्र स्व. रामचंद्र गैरोला निवासी ग्राम भांगला, पट्टी दोगी, घेराधार, मुनि की रेती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि अज्ञात चोरों ने गांव के साईं धाम मंदिर से चांदी का सिंहासन, नाग व छत्र आदि सामान चोरी कर लिया है। लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि सात पुलिस टीमों का गठन किया गया और घटना के दिन गांव में आने वाले लोगों के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की गई। जिसमें घटना से पूर्व एक बाइक पर तीन संदिग्ध सिख वेशधारी व्यक्ति के साईं मंदिर की ओर जाते हुए दिखाई देने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति कुलवंत सिंह उर्फ राजू का नाम सामने आया। अधिक जानकारी करने पर आरोपी कुलवंत के थाना गदरपुर, उधम सिंह नगर का हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी भी मिली। जिसके खिलाफ विभिन्न राज्यों व थानों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बीते शनिवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर भांगला स्थित साईं मंदिर में चोरी करने वाले शातिर कुलवंत सिंह निवासी फतेहगंज, गदरपुर, उधम सिंह नगर हाल निवासी चंद्र विहार, निहाल विहार, दिल्ली, अवतार सिंह निवासी 205 निहाल विहार, ख्याला, दिल्ली व त्रिलोक सिंह उर्फ शोले निवासी लतीपुर, हस्तिनापुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश हाल निवासी टी-ब्लॉक निहाल विहार, दिल्ली को बिजली घर गूलर के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से भांगला स्थित साईं मंदिर से चोरी हुए सफेद धातु का छत्र, सिंहासन के अंश व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम ठाठ चमेली के जंगल से लगभग 15 किलो सफेद धातु का सामान बरामद हुआ है।






Iकई मंदिर व गुरुद्वारों में चोरी की घटना को दिया है अंजामI



प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि कुलवंत सिंह उर्फ राजू पूर्व में कई राज्यों में मंदिर व गुरुद्वारों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और गैंग का सक्रिय लीडर भी हैं। इस गैंग ने पूर्व में थाना राजपुर देहरादून स्थित प्रतिष्ठित साईं मंदिर, कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर सहित हरियाणा व उत्तर प्रदेश के मंदिरों व गुरुद्वारों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed