फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ration kit distributed to the needy on the birthday of Bhole Maharaj

भोलेजी महाराज के जन्मदिन पर 761 जरुरतमंदों को राशन किट बांटी

Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ration kit distributed to the needy on the birthday of Bhole Maharaj
भोले महाराज के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को राशन वितरण करते गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकार - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक भोलेजी महाराज के जन्मदिन पर आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन महासंघ और नटराज चौक स्थित गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में जरुरतमंदों को 761 राशन किट बांटी गई।
विज्ञापन

आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के तत्वाधान के तत्वावधान में राशन किट बांटी गई। परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि भोलेजी महाराज द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री का वितरण वाहन चालक और परिचालकों में किया गया। 461 खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे गए। वहीं नटराज चौक स्थित गढ़वाल टह्रक आनर्स एसोसिएशन की ओर से 300 जरूरतमंदों और ट्रक चालक और हेल्पर को राशन किट भेंट की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा ने बताया कि भोले महाराज की ओर से भेजी गई राशन किट ट्रक चालकों और हेल्पर में बांटी गई। कोरोना की दूसरी लहर में परिचालकों आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कल टैक्सी चालकों और 29 जुलाई को ऑटो विक्रम चालकों को राशन किट बांटी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हनुमान सिंह बिष्ट, पीडी कुड़ियाल, विक्रम असवाल, नवीन रमोला, बलवीर सिंह रौतेला,यतेंद्र बिजल्वाण, भूपाल सिंह नेगी, विनोद भट्ट, मदन कोठारी, मेघ सिंह चौहान, योगेश उनियाल, दाताराम रतूड़ी, जसपाल रौतेला, दयाल सिंह भंडारी, जितेंद्र, सुरेंद्र चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भरत मंदिर परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। काबीना मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में जौलीग्रांट और एम्स स्थान के चिकित्सकों की टीम रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी। शिविर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा।

मंगलवार को भरत मंदिर परिसर के सभागार में हंस फाउंडेशन के स्वास्थ्य सेंटर के संचालक प्रदीप राणा और भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य प्रेस वार्ता की। प्रदीप राणा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिवस के मौके पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन और भरत मंदिर संस्था शिविर की व्यवस्थाएं कर रही हैं। शिविर में करीब 250 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य बनाया गया है। इस मौके पर वरुण शर्मा, विवेक शर्मा, प्रवीण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed