{"_id":"6adca2ff47bb711642071b1f","slug":"preparations-underway-to-appoint-a-regular-finance-officer-at-shridev-suman-university-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148043-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में नियमित वित्त अधिकारी की तैनाती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में नियमित वित्त अधिकारी की तैनाती की तैयारी
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि को नियमित वित्त अधिकारी की दरकारप्रभार व्यवस्था में चल रहा कामकाज
वित्त अनुभाग पर संबद्ध संस्थानों और परीक्षा संबंधी कार्यों का दबाव
नियमित तैनाती के लिए शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
श्रीदेव सुमन विवि में नियमित वित्त अधिकारी की तैनाती की तैयारी
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में करीब पांच साल से नियमित वित्त अधिकारी का पद रिक्त है। वर्तमान में टिहरी के कोषाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो सप्ताह में केवल तीन दिन विश्वविद्यालय में सेवाएं देते हैं। इससे वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विवि प्रशासन नियमित तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव 30 अक्तूबर को प्रस्तावित शैक्षणिक परिषद और छह नवंबर को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा। संबद्ध संस्थानों की बढ़ती संख्या, परीक्षा मूल्यांकन, भुगतान और अन्य वित्तीय कार्यों के दबाव को देखते हुए नियमित अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के वर्ष 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद 2011 में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, जिसका बाद में नाम बदलकर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर दिया गया। स्थापना के बाद से अब तक केवल एक नियमित वित्त अधिकारी रहे हैं। दोनों परिषदों में प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
- विवि में नियमित वित्त अधिकारी की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में एसी और ईसी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रो. एके महाजन, कुलपति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि।