फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prem chand agarwal distributed the cards of Chief Minister Vatsalya Yojana

विस अध्यक्ष ने बच्चों को बांटे मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के कार्ड

Tue, 03 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prem chand agarwal distributed the cards of Chief Minister Vatsalya Yojana
तहसील परिसर में वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में प्रभावित बच्चों के लिए कल्याण कार्ड वितरित - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ ऋषिकेश स्थित तहसील परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष और एसडीएम मनीष कुमार (आईएएस) ने कोरोनाकाल में प्रभावित बच्चों के कल्याण के लिए कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान कई बच्चों के सिर से उनके माता-पिता की साया हट चुका है। ऐसे सभी बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुुरू की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक माह ऐसे सभी बच्चों को तीन-तीन हजार रुपये जीवन के भरण-पोषण के लिए 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक दिए जाएंगे। सरकार की सूची के अनुसार जिन लोगों ने अपने कोरोना में अपने परिजन खोए हैं। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर कोरोना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, खंड विकास अधिकारी डोईवाला भगवान सिंह नेगी, पार्षद शिव कुमार गौतम, चमन पोखरियाल, सुमित पंवार, विनोद भट्ट, जयंत शर्मा, राकेश कुमार, अनीता तिवारी, दुर्गेश कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, संगीता देवी, सुमित थपलियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed