फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Power outage due to storm, drinking water also affected

Rishikesh News: आंधी से बिजली गुल, पेयजल भी प्रभावित

Sat, 30 May 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 30 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to storm, drinking water also affected

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रात 12 बजे आई तेज आंधी से शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के कारण बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए। इससे एलटी और एचटी लाइन के बिजली पोल तथा कई किलोमीटर तार क्षतिग्रस्त हो गए। शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। आवास विकास, आईडीपीएल, गुमानीवाला, बाइपास मार्ग और छिद्दरवाला में 11 केवी और 33 केवी पोल पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। बिजली गुल होने की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और ठेकेदार के मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रातभर लाइन से पेड़ हटाने का काम किया। आवास विकास, सुमन विहार, बापूग्राम, गीतानगर, मीरानगर, आईडीपीएल, गुमानीवाला, इंदिरानगर, शैल विहार, आईएसबीटी और चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप जैसे कई क्षेत्र प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed