फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Poster of Bio Medical Research Competition launched

बॉयो मेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता का पोस्टर किया लांच

Sat, 31 Aug 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Poster of Bio Medical Research Competition launched
एम्स में नेशनल बॉयो मेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता का पोस्टर लांच करते निदेशक प्रो. रविकांत व अन्य - फोटो : RISHIKESH
सोसाइटी ऑफ यंग बॉयो मेडिकल साइंटिस्ट की ओर से 17 नवंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली द्वितीय नेशनल बॉयो मेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने पोस्टर लांच किया। सोसाइटी की ओर से गत वर्ष से नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता गत वर्ष एम्स ऋषिकेश में करवाई गई थी।
विज्ञापन

एम्स में तैनात सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रोहिताश यादव ने बताया कि देशभर के विभिन्न संस्थानों के मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, बायो इंजीयिरिंग व आयुष के शोधार्थी अपने रिसर्च कार्य को पोस्टर और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन से प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी भी वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवा वैज्ञानिकों को सोसाइटी की ओर से यंग रिसर्चर अवार्ड के साथ ही क्रमश: 25 हजार,15 हजार व 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले युवा वैज्ञानिक अपना पंजीकरण सोसाइटी की वेबसाइट पर निर्धारित तिथि से पूर्व करा सकते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर मनोज गुप्ता, प्रो. शैलेंद्र हांडू, डा. पुनीत धमीजा, प्रशांत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed