फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Post local products in social media too: Shekhar Verma

ोशल मीडिया में स्थानीय उत्पादों की पोस्ट भी डालें: शेखर वर्मा

Mon, 04 Jul 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Post local products in social media too: Shekhar Verma
भाजपा की ओर से मानव चेतना केंद्र ऋषिकेश में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन छह सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कहा कि अपनी बातों को तेजी से जनता तक पहुंचाने का सोशल मीडिया सबसे अच्छा माध्यम है। सोशल मीडिया में राजनीतिक पोस्ट के अलावा, अपने क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और स्थानीय उत्पादों की पोस्ट भी डालनी चाहिए। जिससे हमारी संस्कृति का विकास हो सके। लघु और कुटीर उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि अंत्योदय का अभिप्राय देश के अंतिम व्यक्ति का उदय। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के इसी मंत्र को चरितार्थ कर रही है। हर गरीब के घर शौचालय, गैस कनेक्शन, बैंक अकाउंट, अपना घर है। तृतीय सत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी ने भाजपा कार्यकर्ता को विपरीत परिस्थितियों में भी धीरज से कैसे रखा जाए के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि आज वंदेमातरम का मंत्र घर-घर में गूंज रहा है। अंतिम सत्र में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, अरुण कुमार मित्तल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मेयर अनिता ममगाईं, संजय शास्त्री, नीरू देवी, सुंदरी कंडवाल, संपूर्ण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed