फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police snatched the effigy from Congress workers.

Rishikesh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला

Thu, 23 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 23 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Police snatched the effigy from Congress workers.
दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में नरेंद्रनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी नरेंद्रनगर ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर पुतला अपने कब्जे में ले लिया, जिससे दहन नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरत सिंह आर्य ने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और भविष्य की चिंता से जूझ रहा है, लेकिन उसकी आवाज उठाने पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। कार्यकर्ता सरकार का पुतला फूंकने ही वाले थे कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया, जिससे कार्यकर्ता पुतला दहन नहीं कर पाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, राजेंद्र सिंह गुसाईं, जितेंद्र चांदपुरी, सूरत सिंह नेगी, जयपाल नेगी, मनवीर सिंह नेगी, मानवेन्द्र रांगड़, श्याम लाल सैलानी, दिनेश कुमार, अरविंद रावत, रविंद्र नेगी, आयुष बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed