फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police rescued tourist trapped on stone in Ganga for 24 hours

24 घंटे से गंगा में पत्थर पर फंसे पर्यटक को पुलिस ने किया रेस्क्यू

Fri, 13 May 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Police rescued tourist trapped on stone in Ganga for 24 hours
बृहस्पतिवार रात को शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के पार गंगा के बीच बड़े पत्थर पर राजस्थान का एक पर्यटक फंस गया। अगले दिन सुबह जब कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने कैलास गेट चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने करीब 24 घंटे से गंगा के बीच में फंसे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 6.30 पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती शीशमझाड़ी क्षेत्र में गंगा किनारे टहल रहे थे। इस दौरान उनको दयानंद आश्रम के पार पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में गंगा के बीचोबीच पत्थर पर एक युवक फंसा हुआ नजर आया। युवक मदद के लिए हाथ हिलाते हुए आवाज लगा रहा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कैलाश गेट चौकी इंचार्ज योगेश पांडेय को दी। सूचना मिलते मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत जल पुलिस को मौके पर बुलाया। जल पुलिस ने युवक को राफ्ट की सहायता से गंगा के बीच से सकुशल बाहर निकाल लिया। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवक की पहचान भीम सिंह (27) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम आवलोम, पोस्ट आफिस आवलोम, जिला जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। बृहस्पतिवार को गंगा किनारे घूम रहा था। लेकिन अचानक किनारे पर पानी बढ़ गया और वह फिसलकर गंगा में गिर गया। युवक ने बताया वह तैरकर एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया और पूरी रात मदद की आस में गुजारी। उसने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के चलते वह नदी पार नहीं कर पा रहा था। सुबह उसने किनारे पर एक व्यक्ति को देखा तो मदद के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed