फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police and forensic team search outsourced agency's office

एम्स फर्जीवाड़ा : पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला

Thu, 01 Oct 2026 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 01 Oct 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Police and forensic team search outsourced agency's office
-मैनेजर विनायक और कर्मचारी सौम्या की भूमिका जांच के घेरे में, गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय के संचालकों से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन

ऋषिकेश। एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय को खंगाला है। पुलिस यहां के सभी कंप्यूटरों, लेपटॉप व अन्य डिजिटल दस्तावेज को सील कर अपने साथ ले गई है। टीम अब एजेंसी के गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय और उसके संचालकों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
बृहस्पतिवार को पुलिस और फाॅरेंसिक विभाग की टीम एम्स परिसर स्थित राजदीप इंटर प्राइजेज आउट सोर्स एजेंसी के कार्यालय पहुंची। हांलाकि दस दौरान कार्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। घटना के बाद से ही यहां के अधिकांश कर्मचारी गायब हैं। एजेंसी से जुड़ी कर्मचारी सौम्या भी कार्यालय में नहीं मिली। जांच में कुछ कथित फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर मिलने की बात सामने आई है। हालांकि उसकी भूमिका क्या रही और उसने किसके अधिकार या निर्देश पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए यह पूछताछ व फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने कार्यालय को खंगाला और यहां के सभी कंप्यूटरों, लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल दस्तावेजों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
फर्जी नियुक्ति प्रकरण में आउट सोर्स एजेंसी राजदीप इंटर प्राइजेज के स्थानीय मैनेजर विनायक की भूमिका संदिग्ध है। विनायक घटना के दिन से ही फरार है। पुलिस की जांच भी विनायक पर ही केंद्रित है। जांच अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकती है और गिरफ्तारी भी हो सकती है। जांच टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऋषिकेश में कथित फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने के लिए मैनेजर विनायक को किस स्तर तक अधिकार प्राप्त थे। साथ ही गांधी नगर स्थित मुख्य कार्यालय के दोनों साझेदारों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय को खंगाला गया है। यहां से लेपटॉप, कंप्यूटर व अन्य डिजिटल दस्तावेज को सील किया गया है। स्थानीय मैनेजर विनायक घटना के दिन से ही फरार है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। एक अन्य कर्मचारी सौम्या की भूमिका भी संदिग्ध है जो जांच के दायरे में है। नवीन जोशी, प्रभारी कोतवाल, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed