फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'People's representatives follow covid rules'

जनप्रतिनिधियों को करना होगा कोविड नियमों का पालन: एसडीएम

Sat, 15 Jan 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
'People's representatives follow covid rules'
16 नगर निगम सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करती एसडीएम डॉ.अपूर्वा पांडेय। - फोटो : RISHIKESH
एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अपूर्वा पांडेय ने कहा कि सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। 16 जनवरी को निर्वाचन आयोग की आने वाली गाइडलाइन के अनुरूप से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। नामांकन पत्र ऑनलाइन जमा होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय ने नगर निगम सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनको आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सभी पार्टी नेताओं को कोविड की गाइडलाइन के अनुसार दो गज की दूरी बनाकर रखनी होगी। सरकारी संपत्ति, दीवार और हरे पेड़ों किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री नहीं लगानी होगी। यदि कहीं पर चुनाव प्रचार की सामग्री लगानी होगी तो उसके लिए तहसील प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यदि कोई प्रत्याशी अनुमति लेने के बाद नियमों का उल्लंघन करता है तो शिकायत आने पर उसे दोबारा अनुमति नहीं दी जाएगी। कोविड को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, नायब तहसीलदार अयोध्या उनियाल, बीरेंद्र शर्मा, विनय सारस्वत, जयंत किशोर शर्मा, सोमनाथ अरोड़ा और अतुल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed