Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pediatrician impaired health, hospitalized

नंदप्रयाग घाट के पदयात्री का बिगड़ा स्वास्थ्य, सरकारी अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Apr 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pediatrician impaired health, hospitalized
नंदप्रयाग घाट के पदयात्री का एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नंदप्रयाग घाट से बीते 8 दिनों से देहरादून की पदयात्रा में शामिल पदयात्री हर्षवर्धन देवराड़ी की 200 किमी की पैदल दूरी तय करने के बाद नीरगड्डू पहुंचने पर अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। पदयात्रा में शामिल अन्य सदस्यों ने उन्हें 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नंदप्रयाग घाट सड़क डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर बीते 4 महीनों से घाट क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने 19 किलोमीटर नंदप्रयाग घाट डेढ़ लेन सड़क का शसानादेश जारी करवाने और पूर्व में उक्त सड़क पर डिफेक्ट कटिंग के टेंडरों को रद्द करवाने की मांग को लेकर बीते 4 अप्रैल से पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा में करीब 32 लोग शामिल हैं। लगभग 200 किमी की पदयात्रा ऋषिकेश के पास नीरगड्डू पहुंची है। आंदोलनकारी चरण सिंह नेगी ने बताया कि 200 किमी की पैदल यात्रा तय करने के बाद मंगलवार को पदयात्री ऋषिकेश पहुंच जाएंगे। कहा सरकार की ओर से एक बार भी न तो आंदोलनकारियों से बात करने को कोशिश की गई, न ही पदयात्रियों से कोई बात की गई। तपती गर्मी के कारण पदयात्रियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कई पदयात्रियों के पांवों में छाले पड़ चुके है। पदयात्रियों के उत्साह में कोई कमी नही है, पदयात्री 16 अप्रैल को सरकार से मिलकर ही अपनी यात्रा को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन

पदयात्रा में शामिल भरत सिंह, बलवंत सिंह, दिनेश सिंह, तुलाराम पांडे, लक्ष्मण राणा, गुड्डू लाल, दीपक फ़र्श्वान, हर्षवर्द्धन देवराड़ी, अब्बल सिंह, प्रकाश भंडारी, राम सिंह, फते सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश नेगी, बृजमोहन सिंह, कृष्ण मेंदोली, सौरभ सिंह, गणेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहन भंडारी, मान सिंह, खीमानंद गौड़, देवेंद्र जमालू आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed