फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pashwa, Nishan and Devdoli will join the procession on April 24

24 अप्रैल को शोभायात्रा में शामिल होंगी पाश्वा, निशान व देवडोलियां

Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pashwa, Nishan and Devdoli will join the procession on April 24
ऋषिकेश। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से, गुमानीवाला पंचायत घर में कुंभ महापर्व 2021 में देव डोलियों के दिव्य, भव्य एवं सुरक्षित स्नान व शोभायात्रा के लिए बैठक का अयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी तोता कृष्ण भट्ट व ग्राम प्रधान राजेश व्यास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस पुण्य अयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में ग्रामसभा गुमानीवाला से योगदान व सहयोग करने पर चर्चा की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि 24 अप्रैल को ऋषिकेश शोभायात्रा में श्यामपुर न्याय पंचायत की रुषा फार्म से भैरव-भवानी की डोली, खैरी कला से मां दिन्याली देवी व सुरकुंडा माता की डोली, भट्टोवाला से मां राजराजेश्वरी व ज्वाला देवी की डोली, श्यामपुर से चंडी माता व काली माता की डोली, नेजा निशान व पश्वा-पुजारी सहित शामिल होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय शास्त्री, ज्योति सजवाण, बंशीधर पोखरियाल, डॉ. धीरेंद्र रांगड़, गजेन्द्र कंडियाल, भगवान रांगड़, किशन नेगी, सरिता बडोनी, पुष्पा मित्तल, रीना गौड़, सुनीता खंडूरी, प्रभा थपलियाल, लक्ष्मी सेमवाल, संजय बिष्ट, रामचंद्र नौटियाल, नंदकिशोर उनियाल, शूरवीर भंडारी, सुनील थपलियाल, रमेश पैन्यूली, विशालमणि पैन्यूली, महिपाल बिष्ट, यतेंद्र कंडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed