फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Overhead tank has not been cleaned for two years

Rishikesh News: स्वास्थ्य से खिलवाड़...दो साल से नहीं हुई ओवरहेड टैंक की सफाई

Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank has not been cleaned for two years
जल संस्थान ऋषिकेश कार्यालय में चिराग तले अंधेरा की स्थिति है। यहां दो साल से ओवरहेड टैंक की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में जल संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे पानी पर सवाल उठ रहे हैं। यहीं नहीं, कर्मचारियों ने टैंक पर लिखी अगली सफाई की तिथि को ही मिटवा दिया है।
विज्ञापन


जल संस्थान की ओर से हर साल ओवरहेड टैंकों की सफाई की जाती है। सफाई करने के बाद टैंकों पर अगली सफाई की तिथि अंकित की जाती है। लेकिन जल संस्थान ऋषिकेश ने टैंकों की सफाई करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जिसका उदाहरण जल संस्थान के ऋषिकेश कार्यालय परिसर में स्थित ओवरहेड टैंक है।
विज्ञापन




इस ओवरहेड टैंक की सफाई 2023 में हुई थी। उसके बाद विभागीय अधिकारियों ने टैंक की सफाई की सुध नहीं ली। अब अगली सफाई की तिथि के ऊपर पेंट लगाकर मिटा दिया है। इस टैंक से प्रगति विहार, आशुतोषनगर, इंदिरानगर, रेलवे रोड, देहरादून रोड आदि क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जब कार्यालय में बने टैंक की सुध नहीं ली तो शहर में स्थित अन्य टैंकों के भी यही हाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
...तो कागजों में हो रही ओवरहेड टैंकों की सफाई
- जिस प्रकार जल संस्थान की ओर से अपने कार्यालय परिसर में दो साल से ओवरहैड टैंक की सफाई नहीं की। फिर तिथि मिटा दी। उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कागजों में ही ओवरहेड टैंक की सफाई हो गई होगी।


---



दूषित पानी से बीमार होने का बढ़ जाता है खतरा

टैंक में गंदगी और काई जमने से पानी में बैक्टीरिया और कीटाणु पनप सकते हैं, जिससे पानी के दूषित होने की आशंका रहती है। दूषित पानी पीने से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। नियमित सफाई से टैंक की उम्र बढ़ जाती है और उसके खराब होने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed