फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the second day too, the campaign of the Municipal Corporation remained limited to the rituals.

दूसरे दिन भी रस्म अदायगी तक सीमित रह गया नगर निगम का अभियान

Sun, 03 Jul 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
On the second day too, the campaign of the Municipal Corporation remained limited to the rituals.
नगर निगम ने दूसरे दिन भी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की माने तो निगम का अभियान रस्म अदायगी तक ही सीमित रहा। एक दुकानदार का चालान काटा गया और 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शनिवार को 11 बजे से गुमानीवाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। एक दौरान एक दुकानदार के पास से पॉलिथीन मिली। उसका 500 रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं में खलबली मची रही। नगर निगम की कर अधीक्षक निशात अंसारी ने बताया कि इस दौरान निगम की टीम ने व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की गई। सब्जी लेने वाले लोगों को भी निगम की टीम ने घर से कपड़े का थैला लाने की अपील की। इस दौरान टीम ने प्लास्टिक की चम्मच भी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश व्यापारी पकड़े के बैग का प्रयोग करते रहे। सोमवार को जोरदार तरीके से अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को भी नगर निगम ने सब्जी मंडी में अभियान चलाया था, इस दौरान किसी भी दुकानदार पर जुर्माना नहीं लगाया। शहर में परचून की दुकानों और होटल ढाबों में पॉलिथीन का प्रयोग होता रहा। वहीं मुनिकीरेती क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं रुक रहा है। क्षेत्र में परचून की दुकानों, मीट की दुकानों, दूध की दुकानों में खुलेआम पॉलिथीन प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका मुनिकीरेती के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed