फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the occasion of New Year, an annual function was

Rishikesh News: कालूवाला वार्षिकोत्सव में गांव की प्रतिभाओं ने धमाल मचाया

Sun, 31 Dec 2023 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of New Year, an annual function was
Iगढ़वाली डांस और गीतों पर झूमें श्रद्धालू, हर साल आयोजित किया जाता है कार्यक्रमI
विज्ञापन




नववर्ष के उपलक्ष्य में कालूवाला ग्राम सभा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव का नाम रोशन करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।



लोक नृत्य प्रतियोगिता में अंजलि ग्रुप ने प्रथम स्थान, उन्नति ग्रुप द्वितीय और सृष्टि ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में अंश शर्मा प्रथम, सूरज मनवाल द्वितीय, नैतिक सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ की खुली प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खुशी गुसाई प्रथम, सिया ममगाई द्वितीय और माया कंडियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 9 व दस के प्रतिभागियों में अर्पिता प्रथम, समर राणा द्वितीय, वंशिका चौहान तृतीय स्थान पर रहे।। 11वीं व 12वीं के छात्रों में दीपक नौटियाल प्रथम, समीर दुरियाल द्वितीय और खुशी गोसाई तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गढ़वाली फिल्मों के निर्माता निर्देशक और एक्टर अशोक चौहान और शोभा चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान पंकज रावत, पंकज रावत, सोहन उनियाल, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित रहे।






Iकालूवाला मांगलिक टीम की दूर-दूर तक है मांगI

ग्राम सभा कालूवाला की महिलाएं विभिन्न महिला समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यहां की महिला मंगल दल की टीम को मांगलिक गीत गाने के लिए दूर-दूर से लोग बुलाते हैं। अध्यक्ष विनीता कृषाली ने कहा कि उनकी टीम को विवाह समारोह, चूडाकर्म, जन्मदिवस, शादी की वर्षगांठ आदि अवसरों पर मांगलिक गीत गाने के लिए बुलाया जाता है। इससे उन्हें कुछ कमाई भी हो जाती है। कार्यक्रम में विमल मंगगाई ने पलायन पर एक मार्मिक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed