{"_id":"65638502559f8c55cc066708","slug":"on-the-night-of-25th-november-the-henchman-tried-to-kill-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-295599-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मुंजरा गांव में गुलदार की चहलकदमी से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मुंजरा गांव में गुलदार की चहलकदमी से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iशनिवार रात गुलदार ने घर के आंगन में बंधे कुत्ता पर किया हमले का प्रयास
I
I
I
Iग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त करने की मांगI
ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिथ्याणी के तोक गांव मुंजरा में 25 नवंबर की रात घर के आंगन में बंधे कुत्ते को गुलदार ने निवाला बनाने का प्रयास किया। कुत्ते की आवाज सुनकर कमरे के अंदर बैठे ग्रामीण बाहर आए तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया। कुत्ता तो बच गया, लेकिन गांव में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। कोई जनहानि न हो इसके लिए ग्रामीणों ने लैंसडौन वन प्रभाग से क्षेत्र में गश्त करने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान बिथ्याणी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 25 नवंबर रात करीब 10 बजे वह कमरे के अंदर सोने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बरामदे में कुत्ता बांधा था। बाहर से जाली लगी लोहे के दरवाजे को बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद कुत्ते की आवाजें आने लगी। अनहोनी की आशंका के चलते जैसे ही वह बाहर गए तो देखा के लोहे की जाली को गुलदार तोड़ने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया गुलदार जंगल की ओर भाग गया। दहशत में ग्रामीण मवेशियों के लिए घास लाने जंगल जाने से डर रहे हैं।
Iमामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो गांव में वन कर्मचारी गश्त करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। - नवीन चंद पंत, प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन वन प्रभागI