{"_id":"6af5b1b75d0ca5e69408e41a","slug":"of-lord-ram-was-taken-out-featuring-a-vivid-enactment-of-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148758-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रामलीला के तीसरे दिन निकली भव्य राम बारात, सीता-राम के विवाह का सजीव मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रामलीला के तीसरे दिन निकली भव्य राम बारात, सीता-राम के विवाह का सजीव मंचन
Thu, 12 Nov 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
- श्री रामलीला समिति नरेंद्रनगर की ओर से आयोजित हुआ 68वें रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर। श्री रामलीला समिति, नरेंद्रनगर की ओर से आयोजित 68वें रामलीला मंचन की तीसरी संध्या में बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य विवाह लीला की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नंदी बैल मार्ग से झंडा मैदान तक पहुंची। मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीराम बारात का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
झंडा मैदान स्थित रामलीला पंडाल में पहुंचने के बाद पारंपरिक दोहा, चौपाई, राधेश्याम और बहरे तबील रागनी की मधुर धुनों के बीच श्रीराम-सीता विवाह का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया। विवाह के मंगल गीतों और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। विवाह उत्सव के बाद कलाकारों ने राजभंग लीला, सीता-लक्ष्मण संवाद और अयोध्याकांड के भावपूर्ण प्रसंगों का सजीव चित्रण कर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला का सफल मंचन समिति के अध्यक्ष रमेश असवाल, सचिव द्वारिका प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष संतोष राणा, सुरेश शर्मा और निर्देशक मंडल दिनेश कर्णवाल व धूम सिंह नेगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घोषक महेश गुसाईं ने मंच संचालन किया। संगीत पक्ष में राकेश बहुगुणा व पवन डियूडी और रूप सज्जा में राजू भारती, प्रकाश ड्यूंडी व हितेश जोशी का विशेष योगदान रहा। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को लीला की चौथी संध्या में श्रीराम वनवास लीला, केवट लीला, प्रयाग दर्शन लीला, चित्रकूट लीला और दशरथ मरण के मार्मिक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।