फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Now students will be able to do Bachelor of Pharmacy

Rishikesh News: स्वामी राम हिमालयन विवि को मिली बी फार्मा की मान्यता

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now students will be able to do Bachelor of Pharmacy
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) से अब छात्र-छात्राएं बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी फार्मा) कोर्स भी कर सकेंगे। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से एसआरएचयू को इसके लिए मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन


एसआरएचयू के अधीन संचालित हिमालयन स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज (एचएसपीएस) में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसआरएचयू के कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि छात्र-छात्राओं की लंबे समय से मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में हिमालयन स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज (एचएसपीएस) संस्थापित किया गया है।
विज्ञापन






60 सीटों पर होगा प्रवेश



हिमालयन स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आधुनिक लैब के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाओं के बीच अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं (अंग्रेजी विषय के साथ फिजिक्स, कैमेस्ट्री, गणित/बायोलॉजी) कम से कम 50 फीसदी नंबर अनिवार्य हैं। विवि की वेबसाइट पर www.srhu.edu.in पर भी सारी जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी ईमेल admissions@srhu.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed