फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Non-violence does not hurt anyone'

‘अहिंसा को मानने वाला किसी को पीड़ा नहीं पहुंचाता’

Sun, 13 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Non-violence does not hurt anyone'
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते स्वामी चिदानंद सरस्वती - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन में गांधीवादी दर्शन पर दो दिवसीय गंगा गांधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें साबरमती आश्रम के व्यवस्थापक जयेश भाई के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से आए गांधीवादी कार्यकर्ताओं, परमार्थ निकेतन के सदस्यों और परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने भाग लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती की तपस्थली पर ध्यान, सत्संग और भजन किया। इसके साथ ही गांधीवादी दर्शन के परिप्रेक्ष्य में प्रयोग पर चिंतन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती, साबरमती आश्रम के व्यवस्थापक जयेश भाई, देवेंद्र भाई, गंगा नंदिनी और परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वामी ने कहा कि सत्य और अहिंसा दो आधारभूत सिद्धांत हैं, जहां सत्य है वहां पर ईश्वर है। अहिंसा को मानने वाला व्यक्ति कभी भी किसी को मानसिक और शारीरिक पीड़ा नहीं पहुंचाता। सत्याग्रह से तात्पर्य अन्याय, शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आत्मबल का प्रयोग करना, व्यक्तिगत पीड़ा सहन कर अधिकारों को सुरक्षित करना और दूसरों को चोट न पहुंचाने का प्रयत्न करना है। स्वामी ने छात्रों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed