फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nitin Preeti, Vishal top in 200 meter race

200 मी. दौड़ में नितिन प्रीति, विशाल अव्वल

Thu, 22 Aug 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Nitin Preeti, Vishal top in 200 meter race
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में बुधवार को संकुल डोईवाला और बुल्लावाला की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ के विभिन्न वर्गों में नितिन, प्रीति और विशाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

संकुल स्तरीय क्रीड़ा रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी वीर सिंह पंवार और पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने दीप जलाकर किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 एवं 200 मीटर दौड़ में लच्छीवाला के नितिन प्रथम और केशवपुरी के जीतू द्वितीय रहे। 50 मीटर दौड़ में भानियावाला के हैरान प्रथम और लच्छीवाला के सूरज द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर में केशवुपरी की प्रीति, 100 मीटर में खता की मुस्कान और 50 मीटर में बुल्लावाला की अश्मी प्रथम रहीं। वहीं, जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर में डोईवाला के विशाल और 400 मीटर में लच्छीवाला के हिमाल प्रथम रहे। 100 मीटर में खैरी के गुरुदेव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खो-खो बालक प्राथमिक वर्ग में खता और बालिका वर्ग में केशवपुरी ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग में भानियावाला और बालिका वर्ग में डोईवाला प्रथम रहा। लंबी कूद बालक प्राथमिक वर्ग में तेलीवाला के अमान और बालिका वर्ग में केशवपुरी बस्ती की गुनगुन ने पहला स्थान बनाया। इस दौरान जितेंद्र कुमार, प्रेम मोहन लाल, धीरेंद्र रावत, विनोद गोस्वामी, विरेंद्र भंडारी, अशोक रावत, अजेश धीमान, गीता पैन्यूली, कविता और अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed