फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NH marks 22 shops amid opposition from traders

व्यापारियों के विरोध के बीच एनएच ने लगाए दुकानों पर निशान

Tue, 03 Nov 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
NH marks 22 shops amid opposition from traders
व्यापारियों ने हाईवे चौड़ीकरण का किया विरोध, लोनिवि एनएच डोईवाला के अधिकारियों को घेराव करते। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोयलघाटी से चंद्रभागा पुल के बीच हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर लेकर की जा रही कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया है। सोमवार को लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, डोईवाला के अधिकारी हाईवे की नापजोख करने पहुंचे तो व्यापारियों ने अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप था कि यह पूरी कार्रवाई उन्हें भरोसे में लिए बगैर की जा रही है। इससे पहले एनएच की टीम ने सड़क की नापजोख कर 22 दुकानों पर निशान लगा चुकी थी। लेकिन दोपहर बाद व्यापारियों के विरोध को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, डोईवाला की टीम ने राजस्थानी जलपान गृह से सड़क के मध्य से नापजोख की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद टीम ने कुल 22 दुकानों पर अतिक्रमण चिह्नित कर निशान लगाए। व्यापारियों ने एकत्र होकर कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों का कहना था कि यह पूरी कार्रवाई उन्हें भरोसे में लिए बगैर की जा रही है। जबकि एनएच अधिकारियों का कहना था कि यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। इसके बाद व्यापारी दून तिराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। व्यापरियों का कहना था कि पूर्व में जो बातचीत हुई थी, उसके अनुसार सड़क के मध्य से दोनों तरफ 20-20 फुट जगह ली जानी थी। जबकि अब एनएच प्रशासन 36.5- 36.5 फुट, कुल 73 फुट जगह चिह्नित कर रहा है। जिससे कई व्यापारियों की पूरी दुकानें इस जद में आ रही हैं। इस तरह से तो कई व्यापारी सड़क पर आ आ जाएंगे। विरोध को देखते हुए एनएच अधिकारियों दोपहर बाद वे लौट गए।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी नेता श्रवण जैन, संजय व्यास, रवि कुमार जैन, शिव मोहन मिश्रा, नरेश अग्रवाल, राजपाल ठाकुर, रविंद्र अग्रवाल, प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, डोईवाला, त्रिवेणीघाट चौकी इंजार्च उत्तम रमोला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। कार्रवाई फिलहाल स्थगित की गई है, रुकी नहीं है। एक-दो दिन में इस संबंध में प्रशासन की व्यापारियों के साथ बातचीत के बाद अतिक्रमण चिह्नित करने की कार्रवाई पुन: प्रारंभ की जाएगी। चिह्निीकरण की कार्रवाई के चार सप्ताह बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, डोईवाला
अतिक्रमण चिह्नित करने की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा सरकारी काम में बाधा डालते हुए हंगामा करने की सूचना मिली थी। व्यापारियों का कहना है कि उनका पक्ष नहीं सुना गया। इसलिए एक-दो दिन में बैठक कर उनका पक्ष भी सुना जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश का अक्षश: पालन कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी।

- वरूण चौधरी, उपजिलाधिकारी, ऋषिकेश
क्या है मामला
ऋषिकेश निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने सरकारी विभागों की संपत्ति पर हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल में जनहित याचिका दायर की थी। करीब 10 वर्ष पहले दायर की गई याचिका का अगस्त 2018 में न्यायालय ने निस्तारण करते हुए सभी विभागों को अपनी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। दो वर्ष बीतने के बाद भी सभी विभागों ने इस पर पूरी तरह से कार्रवाई नहीं की। जिस पर याचिकाकर्ता ने संबंधित विभागों को न्यायालय की अवमानना संबंधी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

 लोनिवि एनएच डोईवाला के अधिकारियों से वार्ता करते व्यापारी।

लोनिवि एनएच डोईवाला के अधिकारियों से वार्ता करते व्यापारी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed