फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National flag is the the soul of india is the national flag tricolor

भारत की आत्मा है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Sun, 26 Jun 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
National flag is the the soul of india is the national flag tricolor
परमार्थ निकेतन आश्रम में समर्पित युवा फाउंडेशन, मुजफ्फरनगर के युवाओं ने राष्ट्र भक्ति, भारतीय संस्कृति की रक्षा, देशभक्ति को प्रेरित करने के लिए स्वामी चिदानंद सरस्वती को स्टील से बने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। उन्होंने युवा समिति और समर्पित महिला शक्ति मुजफ्फरनगर से आए करीब 50 युवाओं को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर, ग्लोब का जलाभिषेक कर जल संरक्षण, पौधा रोपण एवं सिगंल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी संकल्प कराया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार करते हुए स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आत्मा है। इसके शीर्ष पर स्थित केसरी रंग ‘ताकत और साहस’ का प्रतीक है, मध्य में सफेद रंग ‘शांति और सच्चाई’ का प्रतिनिधित्व करता है। ध्वज के नीचे स्थित हरा रंग ‘भूमि की उर्वरता, वृद्धि और शुभ्रता’ का प्रतीक है। ध्वज में विद्यमान चरखे की 24 तीलियों से युक्त अशोक चक्र का उद्देश्य यह है कि ’गति में जीवन है और स्थायित्व में मृत्यु है’। इस संदेश को हमें सदैव याद रखना होगा और जीवन को श्रेष्ठतम गति प्रदान करनी होगी। कहा भारत का इतिहास शहीदों, देशभक्तों और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वालों का इतिहास है। भारतीयों के लिए तिरंगे की शान और मातृभूमि की स्वतंत्रता कितना महत्व रखती है यह इतिहास के पन्ने बखूबी बयां करते हैं। उन्होंने एम्स में 100 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए समर्पित युवा फाउंडेशन के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, और समर्पित युवा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का महा अभियान चलाया जाना वास्तव में अत्यंत श्रेष्ठ कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed