फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Najis in the poster and Sneha in the speech

पोस्टर में नाजिस और भाषण में स्नेहा ने मारी बाजी

Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Najis in the poster and Sneha in the speech
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली निकालते राइका दिउली के छात्र। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के विभिन्न विद्यालयों में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश के छात्रों जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद विद्यालय में नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नाजिस प्रथम, सुनीता द्वितीय और भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में देवी-देवताओं का आवास है। इसलिए अपने राज्य को नशे की कुरीतियों से दूर रखना चाहिए ।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, महावीर सिंह बिष्ट, डॉ. सीपी घिल्डियाल, डॉ. संजय ध्यानी, सुशील रावत, इंदु नेगी, सरोज लोचन, रश्मि सजवान, लता अरोड़ा, ज्योति किरण लोहनी, सुशील सैनी, ललितमोहन जोशी, अनमोल कश्यप, प्रियांशु त्यागी, वैशाली विश्वास, संजना, मेघना, संतोष मिश्रा आदि शामिल थे। हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें स्नेहा रावत प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय, कशिश अग्रवाल ने तृतीय स्थाना प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, रवि बडोला, ज्योति सडाना, विनित, सीमा कोठियाल, मंजू गिरी, संध्या गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगधाम योग शिक्षा संस्थान के योगाचार्य ने स्वयं सेवियों को विभिन्न योगासनों का योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के बीच नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने तथा पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आये, विषय पर विचार व्यक्त किए गए। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुकरेती, प्रधानाचार्य अजीतपाल सिंह रौथाण, अभिषेक मिश्रा, जयवीर नेगी, चंद्रमोहन सिंह, डॉ. विवेकानंद शर्मा, पुष्पा शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज दिउली के एनएसएस छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। राज्य मांग के आंदोलन, संघर्ष और अथक प्रयास विषय पर छात्रों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गबर पयाल, मुन्ना सिंह, प्रभाकर बाबूलकर, परमपाल सिंह, देवराज रावत, संजना, ऋषभ, अभिषेक, श्रृष्टि, अंकिता शिवानी आदि शामिल थे।

आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान के फलस्वरूप हमें प्राप्त हुआ है। यहां की वन संपदा और प्रकृति अनमोल है। राज्य के विकास में हम सब मिलकर यदि प्रयास करेंगे तो यह राज्य भारतवर्ष के सभी राज्यों में सबसे आगे होगा। इस मौके पर रजनी गर्ग, सतीश चौहान, नरेन्द्र खुराना, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, अनिल भंडारी, राजेश बडोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed