{"_id":"589628ea4f1c1b3d63e801d0","slug":"mussoorie-celebrate-daughter-s-birthday-arrived-mahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का बर्थडे मनाने मसूरी पहुंचे माही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का बर्थडे मनाने मसूरी पहुंचे माही
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला/मसूरी।।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) अपनी बेटी जीवा का बर्थडे मनाने के लिए शनिवार को मसूरी पहुंचे। छह फरवरी को उनकी बेटी का जन्मदिन है। जिसमें सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटर शामिल होंगे। बर्थडे के लिए धोनी की पत्नी साक्षी धोनी एक दिन पहले ही मसूरी पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) कूल-कूल मौसम में शनिवार को दोपहर तीन बजे फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वह काफी खुश नजर आ रहे थे। अपनी मुस्कराहट से उन्होंने लोगों को उत्साहित किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने जैसे ही धोनी को देखा तो उनमें सेल्फी लेने की होड़ मच गई। एयरपोर्ट से बाहर आते-आते कुछ प्रशंसक धोनी के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहे। माही की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी शुक्रवार को ही मसूरी पहुंच गए थे। छह फरवरी को होने वाले जन्मदिन के लिए मसूरी में तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
मसूरी पहुंचने के बाद धोनी लाल टिब्बा स्थित रुकबी होटल पहुंचे। उसके बाद वह सचिन तेंदुलकर के दोस्त संजय नारंग के आशियाना ढहलिया बैंक गए। सचिन जब भी मसूरी आते हैं तो ढहलिया बैंक में ही रुकते हैं। मिस्टर कूल के मसूरी पहुंचने की खबर सुनते ही कई प्रशंसक लाल टिब्बा पहुंच गए, लेकिन माही ने सबसे दूरी बनाए रखी।