{"_id":"695e648e570974795509aa90","slug":"municipality-takes-strict-action-against-single-use-plastic-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-136453-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त हुई नगर पालिका, आठ लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त हुई नगर पालिका, आठ लोगों के चालान
विज्ञापन
पॉलीथिन को लेकर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाते पालिका की टीम। स्रोत आयोजक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नगर पालिका की टीम ने की 30 से अधिक दुकानों में जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 के मानकों को पूरा करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निकाय क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पॉलिथीन का उपयोग करने वाले आठ व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने नियम का उल्लंघन करने वालों से दो हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में पालिका की टीम ने कैलाश गेट, शीशम झाड़ी, ढालवाला और चौदह बीघा में अभियान चलाया। इस दौरान 30 से अधिक दुकानों में जांच की गई। 08 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग कर बिक्री करते हुए पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे कुल 2000 रुपये का राजस्व वसूला गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध पालिका की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और पॉलिथीन का उपयोग न करने अपील की।