फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipal Council President Negi met the CM.

Rishikesh News: सीएम से मिले पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी

Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council President Negi met the CM.
डोईवाला नगर पालिका की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन
नगर पालिका के लिए बड़ा भवन और सीवर लाइन समेत तमाम समस्याओं के निदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने डोईवाला शहर को बेहतर बनाने में हर स्तर का सहयोग देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से भेंट की। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बताया कि तेजी से बढ़ती और विकसित हो रहे डोईवाला नगर के लिए सीवर लाइन की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। कई बार सर्वे भी हो चुका है। सीवर लाइन के अभाव में लोगों को दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

कहा कि डोईवाला क्षेत्र में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के कर्मचारी भवनों के मानचित्र को लेकर लोगों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। मुख्य रूप से नगर पालिका कार्यालय भवन को बड़ा कराने की मांग करते हुए इसके लिए लच्छीवाला में रेशम विभाग की भूमि नगर पालिका को देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने की जरूरत से भी अवगत कराया। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने डोईवाला नगर पालिका की सभी समस्याओं के निदान और मांगों को जल्द पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed