फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Multi story parking with a capacity of one thousand vehicles will be built in Tapovan

Rishikesh News: तपोवन में बनेगी एक हजार वाहनों की क्षमता वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Multi story parking with a capacity of one thousand vehicles will be built in Tapovan
तपोवन क्षेत्र में जल्द ही पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलने जा रही है। तपोवन तिराहे के पास एक हजार वाहनों की क्षमता वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। जमीन का चिह्निकरण और सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

वीकेंड पर बड़ी संख्या में देशभर से पर्यटक घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचते हैं। वहीं योग, ध्यान सीखने और नेचुरोपैथी चिकित्सा के लिए बड़े पैमाने पर विदेशी पर्यटक ऋषिकेश का रुख करते हैं। पर्यटक ऋषिकेश से सटे तपोवन स्थित होटलों में ठहरते हैं, आसपास के पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा के साथ बाजारों में खरीदारी भी करते हैं लेकिन यहां लोगों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

असल में यहां होटलों की पार्किंग और पेड पार्किंग बहुत सीमित है। इसी समस्या को देखते हुए तपोवन नगर पंचायत प्रशासन ने एक हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण की योजना तैयार की है। तपोवन तिराहे के पास पार्किंग के निर्माण के लिए सरकारी जमीन भी देख ली गई है। एक सप्ताह पहले शहरी विकास निदेशालय के निर्माण विभाग की टीम ने भूमि का निरीक्षण किया था। निर्माण विभाग की टीम से हरी झंडी मिलने के बाद मिट्टी की जांच होगी। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन और शासन पार्किंग का प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैर सपाटे के लिए मुफीद, 450 से अधिक हैं होटल
पर्यटक तपोवन क्षेत्र में ठहरना बहुत पसंद करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि तपोवन सभी पर्यटन स्थलों का केंद्र है। यही कारण है कि यहां धीरे-धीरे होटल इंडस्ट्री खड़ी हो चुकी है। तपोवन में 450 से अधिक होटल हैं।
वीकेंड पर पहुंचते हैं डेढ़ से दो लाख पर्यटक, सड़कों पर रहता जाम
वीकेंड पर करीब डेढ़ से दो लाख पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं। अधिकांश पर्यटक यहां राफ्टिंग और पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आते हैं। कई पर्यटक जंगल कैंपिंग भी करते हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश राज्यों से आने वाले पर्यटक निजी कारों से यहां आते हैं। यातायात के अत्यधिक दबाव और वाहनों की पार्किंग के लिए जगह न मिलने के कारण ऋषिकेश, मुनिकीरेती और तपोवन में वीकेंड पर जाम लगता है।

तपोवन नगर पंचायत के गठन के बाद से क्षेत्र के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए तपोवन तिराहे के पास स्थान चुना गया है। भूमि के परीक्षण के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - अनिल पंत, अधिशासी अधिकारी, तपोवन नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed